जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाने पर तैनात होमगार्ड जवान नरेन्द्र बहादुर माली व फूलचन्द विश्वकर्मा के सेवानिवृत्ति होने पर रविवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम रहे। मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत्त होना है। चन्दन ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की कार्यो की जमकर सराहना किया। उन्होने बताया यह परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है। इस दौरान अभिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम ने नरेन्द्र बहादुर माली व फूलचन्द प्रजापति को फूल-माला, अंग वस्त्र, साइकिल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बृजभूषण उपाध्याय, प्लाटून कमांडर, कृपाशंकर दुबे प्लाटून, सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनिल मिश्रा संगठन मंत्री, संजय यादव, विरेन्द्र यादव, मुहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल, चन्द्रशेखर सिंह, जगपत यादव, चन्द्रशेखर वर्मा, छेदीलाल मिश्रा, शिवधनी शर्मा, संतलाल मिश्रा, महेन्द्र राम, दलसिंगार यादव, प्रेमचन्द चौबे, मुन्नीलाला राम, लाल बिहारी सरोज सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी व चौकीदार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड जवान को दी गई विदाई,थानाध्यक्ष ने की प्रशंसा

Previous article
Next article


