Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Police Encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
Homeअपना जौनपुरएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

एसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

जौनपुर धारा, सतहरिया। सावन मास में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग का पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को एसपी नगर में पहुंचे और निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग प्रयागराज व सुजानगंज मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारे लगने वाले शिविरों को सड़क से कुछ दूरी छोड़कर लगवाने के भी निर्देश दिए।प्रयागराज बुढ़िया का ईनारा व प्रतापगढ़ के इटहरा बॉर्डर पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया तथा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही सदिग्ध लोगों पर नजर रखने, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा थाने पर सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त व लगवाने का निर्देश दिया। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने प्रयागराज व प्रतापगढ़ सीमा से लगने वाले गांव में कांवड यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष हिदायत देते हुए कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां कड़ी चौकसी बरती जाए। उन्होंने नगर स्थित शक्तिपीठ मां काली जी के मंदिर परिसर का भी निरीक्षण करते हुए जलमग्न परिसर में से पानी को निकालने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीओ मछलीशहर अंतर सिंह, थाना प्रभारी मुंगराबादशाहपुर विवेक कुमार तिवारी, एसआई पन्ना लाल यादव, एसआई केशव राय, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल लक्ष्मीकांत गुप्ता कांस्टेबल जाकिर हुसैन समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।