जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर नईगंज रेलवे क्रासिंग पर 4 लेन की उपरगामी सेतु के निर्माण के के लिए उत्तर प्रदेश शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहाकि इस उपरगामी सेतु के निर्माण से जनपदवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके निर्माण के लिए केद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से व उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से कई बार मिले। इसके परिप्रेक्ष्य में 27 फरवरी 2023 उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव राजकुमार का एक पत्र प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को इस आशय के साथ भेजा गया कि जनपद में जफराबाद-जौनपुर-लखनऊ रेल सेक्शन के किमी – 830/9-10 जौनपुर (सिटी यार्ड) उत्तर रेलवे के सम्पार संख्या-09 पर रा0मा0सं0 -231 के किमी0 169.10 पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण की व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत रु0 9222.84 लाख (बानवे करोड़ बाईस लाख चौरासी हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल रु0 1567.00 लाख (पंद्रह करोड़ सरसठ लाख मात्र) व्यय हेतु अवमुक्त किया गया है। इस उपरिगामी सेतु के निर्माण से जनपदवासियों को घण्टों जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उक्त आशय की जानकारी खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीिडया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
सेतु निर्माण के लिए शासन से मिली स्वीकृति
Previous article


