Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहोली और शब-ए-बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

होली और शब-ए-बरात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज चौकी  परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। चौकी प्रभारी एसपी पांडेय ने होलिका दहन, होली और शब-ए-बरात के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि कोई नई परंपरा नहीं होगी। किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें। समय सीमा के तहत त्योहार मनायें। कोई भी समस्या होती है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। बैठक में ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल, पूर्व प्रधान गिरजा सरोज, सुनील यादव, राम चन्दर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार, दानिश अंसारी शिव कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।