जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय में समापन सत्र के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों का मन मोह लिया। संस्कृत सप्ताह समारोह कार्यक्रम की शुरुआत छात्र देवांश पाण्डेय ने वैदिक मंगलाचरण के माध्यम से प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में बृज भूषण तिवारी कजरी व नन्दिनी, नितेश पाण्डेय, दीक्षा पाण्डेय ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुई वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा कार्यक्रम में मुकेश कुमार पाठक, डॉ.अजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, चन्द्र वीर सिंह, डॉ.विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विनय सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में चन्द्रयान और सूर्ययान का विवेचना करते हुए कहा कि सूर्य की पृथ्वी से दूरी के बारे में हनुमान चालीसा का उदाहरण देते हुए बताया कि युग सहस्त्र योजन पर भानू का दृष्टांत देते हुए संस्कृत के प्रति उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश चन्द्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें। संचालन डॉ.श्यामजीत पाण्डेय ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...


