Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसूर्यपाल सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

सूर्यपाल सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर।  सुइथाकला क्षेत्र में सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल, गंगा आश्रम, ईशापुर परिवार में ठाकुर सूर्यपाल सिंह की 33वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मनायी गयी। स्कूल प्रबंधक देवेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह  द्वारा महान विधिवेत्ता व समाजसेवी के चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने ठाकुर सूर्यपाल को महान विधिवेत्ता व समाजसेवी बताया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व.सूर्यपाल सिंह ने अधिवक्ता के पद पर रहते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र का विकास किया और शाहगंज तहसील में एक अच्छे अधिवक्ता रहे। अपने सम्पूर्ण जीवन में कुशलता पूर्वक समाज को एक विधि की तरफ दिशा निर्देश दिया। प्रबन्धक ने बताया कि बाबूजी के सपने और नाम को अमर अजर करने की दिशा में स्कूल स्थापित करने की प्रेरणा मिली।संचालन सुशील यादव एवं आभार आशुतोष सिंह उर्फ महादेव सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य छविराज प्रजापति, वरिष्ठ शिक्षक रमेश मिश्रा, विनय पाठक, समाजसेवी कमलेश प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, अजय सरकार, विजय, आशा वर्मा, प्रेमशीला सिंह, कविता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।