जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा जनपद से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की जनपद स्तर पर विकेन्द्रीकरण सुनवाई कलेक्ट्रट सभागार में आज 135 अपीलों शिकायतों में 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण कराया है। इस दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जो वर्षों से लंबित थे। आयुक्त द्वारा 6 घंटों की सुनवाई के दौरान कई अधिकारियों को ससमय सूचना न उपलब्ध कराने पर फटकार भी लगाई साथ ही जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा वादकारियों की सहूलियत के लिए जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे वादकारियों को लंबे समय से लंबित मामलों में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे उनकी ऊर्जा, धन एवं समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम सभी लोक प्राधिकारियों पर लागू होता है। अधिकारी किसी भी स्तर का क्यों न हो, यदि जन सूचना अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करता है तो आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी साथ ही उनके द्वारा वर्ष 2022 व 2023 में लगभग 197 मामलों में जनसूचना अधिकारियों पर अर्थदंड (लगभग 49 लाख 25 हजार रुपये) भी अधिरोपित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, उपजिलाधिकारीगण, समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गैस किल्लत बरकरार: भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान
जौनपुर गैस किल्लत : डिजिटल इंडिया और उज्ज्वला योजना के विस्तार की बड़ी-बड़ी बातों के बीच जौनपुर की सच्चाई एक अलग ही तस्वीर पेश...
सूचना आयुक्त ने वर्षो से लंबित मामलों का कराया निस्तारण

Previous article
Next article


