Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में थाने के फॉलोअर की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में थाने के फॉलोअर की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाने पर तैनात फॉलोअर की रविवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र यादव नाटे थाने पर बतौर फॉलोअर तैनाती थी। रात्रि में पुलिसकर्मियों को खाना खिलाने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सूचना मिली की फॉलोअर जितेन्द्र की तबियत अचानक खराब हो गई है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने फॉलोअर को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार संभव है कि फॉलोअर ने कुछ विशाख्त पदार्थ खा लिया था। सोमवार को थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉलोअर की पत्नी से कुछ पारिवारिक विवाद हुआ था। मृतक फॉलोअर के पिता दयाराम यादव भी बक्शा थाने पर फॉलोअर के पद पर नियुक्त थे जिनकी मृत्यु 4 वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से हो गई थी। उसके बाद पुत्र जितेन्द्र मृतक आश्रित पर ड्यूटी कर रहा था।

  • दो स्वास्थ्यकर्मियों के निधन पर शोक

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला में लिपिक आनंद दूबे तथा डोभी में वरिष्ठ नर्स पूनम चौहान के निधन पर सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी ने निर्देश दिया कि सभी आकस्मिक सेवाएं संचालित रहेंगी। इसके बाद कंडोलेंस की घोषणा की गई। डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जो भी साथी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए मृतक के घर जाना चाहते हैं जा सकते हैं। शोकसभा में डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. एसके जायसवाल, जिला प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।