Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसुधाकर जिलाध्यक्ष व प्रमोद जिला मंत्री निर्वाचित

सुधाकर जिलाध्यक्ष व प्रमोद जिला मंत्री निर्वाचित

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव नगर पालिका इंटर कालेज में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें सुधाकर सिंह जिलाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार सिंह को जिलामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। निवर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सुधाकर सिंह को अध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार सिंह को मंत्री पद पर पुन: निर्वाचन का प्रस्ताव किया जिसका उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। परिणाम को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी वाराणसी मंडल मंत्री वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पचास से अधिक शाखा इकाई द्वारा व्यक्त राय के आधार पर जिला अध्यक्ष एवं जिलामंत्री को निर्वाचित घोषित किया गया है। एक भी प्रतिनिधि ने इस प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहाकि निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री को एक सप्ताह में अपनी सम्पूर्ण कार्यकारिणी को घोषित करना है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नयी कार्यकारिणी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती, संगठन मंत्री मनोज चौबे, प्रशांत पांडे, आलोक श्रीवास्तव, रामप्रकाश सिंह, संतोष रघुवंशी, राजेश यादव, रणंजय सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, सुधीर राय, हरिश्चंद्र पांडे, प्रवीण पाण्डेय, संजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम सागर सिंह, मौलवी राम, लाल बहादुर, दिनेश यादव, तेज बहादुर, पन्नालाल अविनाश यादव, दयाशंकर यादव, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।