Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसीएम के पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण हवा-हवाई

सीएम के पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण हवा-हवाई

  • शिकायत पोर्टल पर बने कालम में स्थानीय गवाहों का हस्ताक्षर फर्जी

जौनपुर धारा, मछलीशहर। सरकार का ऑनलाइन शिकायती पोर्टल जनसुनवाई अफसरों की लापरवाही से बेमतलब साबित हो रहा है। जनसुनवाई पर होने वाली शिकायतों का निस्तारण फर्जी दिखाकर लगातार गुमराह किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिकायत निवारण प्रणाली पर बने कालम में स्थानीय गवाहों के हस्ताक्षर भी फर्जी बना दिए जा रहे हैं। मछलीशहर तहसील के सुजानगंज एवं बरईपार सर्किल में हल्का चोरहा में तैनात लेखपाल ग्रामीण की समस्या का निस्तारण तहसील में बैठकर कर देते है। शिकायत निस्तारित कर गांव के दो लोगों का नाम गवाहों को श्रेणी में रखकर फर्जी तरीके से उनका हस्ताक्षर भी बना दिया जाता है। चोरहा गांव में कुछ लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर अलग अलग प्रकरण को लेकर शिकायत किए, लेखपाल द्वारा शिकायत का निस्तारण जनसुनवाई पोर्टल पर कर दिया गया। जब शिकायत कर्ता जांच आख्या को निकाला तो पता चला की शिकायत में जिन गवाहों ने हस्ताक्षर किया है वह फर्जी है और लेखपाल स्वयं उस हस्ताक्षर को बना लिया। एचडी सिंह एंड केजेएसके संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा भी एक शिकायत किया गया, जिसमें लेखपाल द्वारा ग्राम प्रधान राजेपुर मंगला प्रसाद के हस्ताक्षर फर्जी बना दिए गए। शिकायत के संदर्भ में जब शिकायतकर्ता द्वारा प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने शिकायत के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात बताई। लेखपाल द्वारा जनसुनवाई की आख्या को अधिकारी आंख बंद कर हस्ताक्षर कर मामले को निस्तारित कर देते है। लेखपाल के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में एचडी सिंह एंड केजेएसके जनहित संगठन द्वारा शिकायत किया गया। नायब तहसीलदार कस्बा संतोष कुमार द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित मामले में जनसुनवाई पर बनाए फर्जी हस्ताक्षर पर कहना है की गवाहों के हस्ताक्षर बहुत मायने नहीं रखते है। जो भी बात होगी एक टीम बना दिया जाएगा। वही उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया का कहना है की मामले का जांच किया जाएगा।