Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहाराणा प्रताप बामी गेट उद्घाटन समारोह में निकली स्वाभिमान बाईक रैली

महाराणा प्रताप बामी गेट उद्घाटन समारोह में निकली स्वाभिमान बाईक रैली

जौनपुर धारा, मछलीशहर। विधानसभा के महाराणा प्रताप बामी गेट उद्घाटन समारोह के अवसर पर सुबह 7:30 बजे बामी गेट से भारी संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकली जो बंधवा बाजार, गोधना बाजार, गहुआ बाजार, भटहर, मीरगंज, होते हुए भिधूना ग्राम सभा होते हुए बंधवा बाजार होते हुए मछली शहर के करौरा गांव होते हुए कुंवरपुर रोड के करीब से पुन: 10 बजे बामी गेट पर आकर समाप्त हुई।

महाराणा प्रताप के स्वाभिमान दिवस के रूप में निकाली गई रैली में युवाओं ने जोश भरी आवाज में महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाते हुए हुंकार भरी और गर्जना की। रैली का नेतृत्व संजीव सिंह, राजीव सिंह, जज सिंह अन्ना, पवन सिंह, तिलोरा मठ के पुजारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने स्वाभिमानी युवावों ने रैली का नेतृत्व किया। रैली के साथ पुलिस भी चल रही थी। स्व. राम बहादुर सिंह की स्मृति में उनके नाती ठाकुर संजीव सिंह ने बामी गेट को बनवाया है। मंगलवार की शाम 4 बजे बामी गेट का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रिंशु सिंह, सांसद बीपी सरोज सहित उत्तर प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत किया और जनसभा को संबोधित किया। बामी गेट पर अमर जवान ज्योति शहीद को नमन, दीप प्रज्वलित करने के बाद महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर बामी गेट का उद्घाटन हुआ।