जौनपुर धारा, खेतासराय। सघन इंद्रधनुष अभियान के तहत सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह मंगलवार को मानीकला गांव पहुंची। उन्होंने ने टीकाकरण से झिझक और छूटे हुए बच्चों के घर जाकर उनके अभिभावकों को फायदा बताते हुए टीकाकरण सुनिश्चित कराया। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और एसएम नेट की टीम छूटे बच्चों को टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस बीच मानीकला और अतरौरा गांव में पहुंच कर सीएमओ ने टीकाकरण न कराने से बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों के परिवार वालों को बताया, साथ में डीएमसी यूनिसेफ गुरदीप कौर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.रमेश चंद्रा, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सीएमओ ने इनकार करने वाले बच्चों का कराया टीकाकरण

Previous article

