Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर घर एकत्र की गई...

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर घर एकत्र की गई मिट्टी

जौनपुर धारा, सिकरारा।  मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में आयोजित कार्यक्रम के तहत अमृत वाटिका के लिए घर-घर मिट्टी एकत्र की गई। कलवारी खानापट्टी, विसावा, खपरहां सहित  विभिन्न गांव से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह, भाजपा मण्डल पदाधिकारी अजय मिश्र, डॉ.देवी प्रसाद सिंह, अरविन्द सिंह की अगुआई में पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थलों पर लगे शहीद स्तम्भ का शिलापट अनावरण के साथ पुष्प कलश लेकर घर-घर से मिट्टी एकत्र की गई। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियो को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रभान सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, अतुल मिश्रा, आकाश मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा सहित ग्रामीण सक्रिय रहे।