Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसिकरारा में दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा

सिकरारा में दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा

पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को भेजा जेल

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक चर्चित भाजपा नेता को दबंगों ने पीट दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि सिकरारा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सैदपुर गांव निवासी भाजपा नेता अजय कुमार मिश्रा 4 मई की रात्रि 11:00बजे के करीब मछलीशहर की तरफ से अपने घर वापस आ रहे थे कि घर से आधा किलोमीटर पहले गांव के ही संजय कुमार गिरी, कैलाश नाथ गिरी, कल्लन गिरी, राहुल गिरी, सूरज गिरी, कुणाल गिरी, धीरज गिरी, खुशी गिरी, आदित्य गिरी, हिमांशु गिरी ने रोक लिया और लात मुक्के से उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनके द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। जिसके दबंग घटनास्थल से फरार हो गए। इस सम्बंध में उक्त लोगों के खिलाफ मण्डल अध्यक्ष द्वारा लिखित तहरीर थाने पर दी गई। इस सम्बंध में पूछने पर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।