Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरवाहन के धक्के से बालक की मौत

वाहन के धक्के से बालक की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक ईंट भ_े के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिकन्दर पुत्र जितेन्द्र बनवासी निवासी ग्राम कनुवानी के रूप में हुई है। सिकन्दर अपने दादा रामधनी बनवासी व अन्य परिजनों के साथ खर्गसेनपुर स्थित ईंट भ_े पर आया था। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान से कुछ सामान लेने निकला था। इस दौरान भ_े के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना होने की जानकारी सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव परिजन लेकर पुन: भ_े पर पहुंचे, जहां रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के दादा रामधनी बनवासी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।