जौनपुर धारा,खुटहन। वीरपालपुर गांव में सोमवार को मनबढ़ पट्टीदारों के द्वारा महिलाओं की पिटाई कर विवादित भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर जबरन कब्जा जमा लेने का वीडीओ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पीड़ित महिला ने ग्यारह लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। गांव निवासी संगीता देवी पत्नी पन्नालाल का आरोप है कि उनके घर के सामने की भूमि को लेकर पट्टीदार रामजीत यादव से विवाद चला आ रहा था। सोमवार को रामजीत, महेंद्र उर्फ दरोगा, रोहित, पवन, श्रीकृष्ण यादव, राजा, सुभम, आयूष, राजनाथ यादव तथा रिंकी और पिंकी एक राय होकर लाठी डंडा के साथ घर चढ़कर भूमि में रखी भैंस के खाने की नाद, खूंटा सब उखाड़ ट्रैक्टर से जबरन जोतकर कब्जा जमाने लगे। मना करने पर उसे और उसकी जेठानी संगीता पत्नी गया राम यादव को पीटकर घायल कर दिए। पीड़ित पक्ष के द्वारा मामले का वीडीओ बनाकर इण्टरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्यारह की संख्या में मनबढ़ो ने महिलाओं को पीट भूमि कब्जाया

Previous article

