Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर मिशन शक्ति विशेष अभियान

सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर मिशन शक्ति विशेष अभियान

जौनपुर धारा, सिकरारा। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मिशन शक्ति फेज 4 की बैठक एवं संगोष्ठी संपन्न हुई।इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। आपको बताते चले कि इस कार्यक्रम का संचालन स्कन्द सिंह बीएमएम और प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे स.वि.अ. (आईएसबी) कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा इस कार्यक्रम के तहत समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया, साथ ही सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष प्रकाश डाला गया। इस पर प्रकाश डालते हुए कृष्णा कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए आज की बैठक का आयोजन किया गया है। साथ ही बताया कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनाने के क्रम में इस विशेष अभियान का आरम्भ किया गया है।मिशन शक्ति(फेज-04) के तहत 15 से 24 अक्टूबर 2023 तक महिलाओं व बालिकाओं के समान, सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम किया  जाना सुनिश्चित हुआ है। मिशन शक्ति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना, सोशल आडिट आदि में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अभियान चला कर कार्य किया जायेगा तथा महिलाओं/बालिकाओं से सम्बन्धित सभी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।