Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसैदगोरारी मे दो  दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी संपन्न

सैदगोरारी मे दो  दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के सैद गोरारी गांव का दो दिवसीय ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी अक़ीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरे बाजार और क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों को विद्युत की दूधिया रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के पहले दिन जुलूस अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार ईदगहिया तालाब से खलीलपुर गोरारी होता हुआ परंपरागत स्थल पर पहुंचा। जुलूस के साथ चल रहे विभिन्न अंजुमनों ने नात पढ़ा और अखाड़े में युवाओं ने अपने फन का करतब दिखाया।जुलूस में अंजुमन गौसिया, अंजुमन मोहम्मदिया, अंजुमन मोईनिशा, अंजुमन फैजाने मुस्तफा ने नबी की शान में नात पढ़ते हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक जुलूस में हजारों की संख्या मे बच्चे बूढ़े नौजवान व आसपास के ग्रामीण शामिल हुए थे। बीती रात जलसा में मौलाना मसूउद बरकाती ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने  लोगों से नमाज के प्रति लोगों को पाबंद रहने पर जोर दिया। जलसे को संबोधित करने वालों में मुख्यरूप से मौलाना सोहराब कादरी, मौलाना हामिद राजा, नफीस निजामी सहित आधा दर्जन शायरे इस्लाम ने नात पढ़ी। सैदगोरारी के ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मोहम्मद शकील, ग्राम प्रधान वसीम अहमद, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद अहमद, नूर मोहम्मद, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद कयामुद्दीन, मोहम्मद अजीम समेत दर्जनों लोग शामिल  रहे।