Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसावित्री बाई फुले का मनायी गयी जयंती

सावित्री बाई फुले का मनायी गयी जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। दीवानी बार के प्रांगण में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के बैनर तले मंगलवार को क्रांतिकारी शिक्षा की देवी, प्रथम महिला शिक्षिका, प्रथम बालिका विद्यालय की संस्थापिका, हो रहे कुरीतियों की घोर विरोधी, विरांगना राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले का 191वां जन्मदिन पर माला फूल चढ़ा कर मोमबत्ती, अगरबत्ती जलाई और दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की। लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहाकि जब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था, तब सावित्री बाई फुले ने दर्जनों बालिका विद्यालय खोलकर बालिकाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। तमाम विरोधाभास के बावजूद वह अपने विचारों में अडिग रही। आज इन्हीं की देन है कि महिलाएं पढ़ लिख कर वकील, डॉक्टर, इंजीनियरिंग, टीचर, प्रधान, प्रधानमंत्री, जज आदि पदों पर विराजमान हैं। इस अवसर पर सर्व एडवोकेट मंजू शास्त्री, रचना, सारिका, इशरत बानो, रंजीता सहित सैकड़ों अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे।