Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसालों से एक ही थाने पर तैनाती बनी चर्चा का विषय

सालों से एक ही थाने पर तैनाती बनी चर्चा का विषय

रामसरन यादव

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी सालों से एक ही थाने में बने रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालाकि इस दौरान कई बार उक्त कांसटेबल का कई बार अन्य थानों के लिये स्थानांतरण किया गया। वहीं सिपाही के ऊपर सत्ता पक्ष का हाथ होना भी बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी केराकत कोतवाली में तैनात अखिलेश कन्नौजिया नामक सिपाही बीते लगभग 4 वर्षों से कोतवाली थाना में तैनात बताया जा रहा है। इस दौरान उनका स्थानांतरण बक्शा थाना, चन्दवक, एसओसी, सहित अन्य कई पटल पर रहकर वापस केराकत सम्बध्द कर दिया गया। उपरोक्त का स्थानांतरण बीते लगभग 10 माह पूर्व तमाम शिकायतों के बावजूद केराकत कोतवाली से जिले के बक्सा थाना हुआ था जहाँ ज्वाइन न करने के कारण तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर भा किया गया था। बताया जा रहा है कि अपने राजनीतिक पहुंच और उच्चाधिकारियों की खुशामदगी में माहिर कांस्टेबल ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक का थाना लाइन बाजार से केराकत कोतवाली स्थानांतरण होने के साथ ही अपना स्थानांतरण पूनः केराकत कोतवाली करा लिया। ऐसे में केराकत कोतवाली में बार-बार तैनाती लोगों बीच चर्चा का विषय बना हुआ।