Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर307 का आरोपी कट्टा संग गिरफ्तार

307 का आरोपी कट्टा संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, केराकत। हत्या का प्रयास मामले के एक आरोपी को केराकत पुलिस ने गुरुवार को बेलांव पुल के पास से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ है। केराकत कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम धीरज कुमार यादव है। वह इसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पसेवा गांव का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले आईपीसी की धारा 307 और 120बी के तहत इसी थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। गुरुवार को उसके इसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलाव पुल के पास होने की सूचना मिली जिस पर उसे एसआई हरिश्चंद सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल चौबे, मोहम्मद सलीम, पियूष सिंह और कांस्टेबल देवेन्द्र पाल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।