Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसात सूत्री मागों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली

सात सूत्री मागों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली

  • तहसील कार्यालय पहुंच नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, केराकत। सात सूत्री मागों को लेकर तहसील क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पैदल मार्च किया और तहसील कार्यालय पहुंच कर नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले सभी सफाई कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के पास एक सभा की जिसमें तहसील क्षेत्र के चारो ब्लॉकों के अध्यक्षों ने सफाई कर्मचारियों के बारे में सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के सेवा नियमावली की व्यवस्था है लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए नहीं है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों को इससे वंचित रखा है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत लाने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने आदि सात मागें पूरी करने की मांग की। पैदल मार्च में सफाई कर्मचारी विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते चल रहे थे। तहसील पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह एवं अशोक कुमार गौतम के दिशा निर्देशन में पैदल मार्च का नेतृत्व ब्लॉक के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जलालपुर के भानु प्रताप सिंह, मु़फ्तीगंज के चंद्रप्रकाश सिंह एवं डोभी के श्रीनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बबलू श्रीवास्तव, शिवप्रकाश राम, भैयालाल कन्नौजिया, अनिल यादव, विकास यादव, राम अजोर नागर, प्रवेश कुमार, ज्ञानचंद, अच्छेलाल, संजय मौर्या आदि भारी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।