जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी दो युवकों ने 10 जून की मध्य रात बहला फुसलाकर एक 17 वर्षीय किशोरी से लाखों के गहने तथा नकदी लेकर फरार हो गये। इसकी सूचना रविवार की शाम को पुलिस को दी गयी है। उक्त गांव निवासी हमीद बैंड पार्टी चलाता है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के सलमान पुत्र सलीम तथा मुस्तकीन पुत्र तैय्यब ने मेरी पुत्री तमन्ना को बहला फुसलाकर घर से नकदी तथा गहने सहित भगाने की योजना बनायी। उस योजना के तहत मेरी बेटी तमन्ना ने बैग में घर के लाखों रुपये के गहने जिसमे सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, बालियां, पायल तथा हजारों रुपये नकद एक बैग में भरकर रात को भागने के लिए तैयार थी। उसने बैग तथा अन्य सामान घर के बगल में फेंक दिया। वह भी भागने के लिए निकलने वाली थी उसी समय मुन्नी बेगम तथा उसके छोटे लड़के की आंख खुल गयी जिसके चलते किशोरी तो नहीं भाग पाई लेकिन गहना व नगदी का बैग लेकर आरोपी भाग गए। इस बारे में थाना प्रभारी रामसरीख गौतम ने बताया कि मामला जमीनी तथा नाली के विवाद का है। दूसरी बात सलमान पिछले डेढ़ दो माह से बाहर है। उसके गांव में होने की सूचना नहीं है। फिलहाल जांच करके सही कार्यवाही की जाएगी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नाबालिग से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए युवक


