― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसातवीं मोहर्रम पर अलम का जुलूस निकला

सातवीं मोहर्रम पर अलम का जुलूस निकला

  • करीब 18 ताजिया चौक के ताजियादारों ने भाग लिया

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर में सातवीं मोहर्रम के मौके पर सुन्नी समुदाय द्वारा हजरत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस देर शाम पुरानी बाजार से होते हुए तकिया स्थित करबला पहुंचा जहां ताजियादारों ने फातेहा दरूद पढ़ा। नगर में बुधवार की दोपहर अलग-अलग ताजियादारों द्वारा अपनी अपनी चौक से सांतवी मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस सामूहिक रूप से पुरानी बाजार में एकत्रित होकर दुर्गा मंदिर रोड होते हुए तकिया स्थित करबला पहुंचा। जुलूस में शामिल ताजियादार अपने अपने समूह के साथ ढोल व ताशा बजाते अलम के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुलूस करबला पहुंच कर समाप्त हुआ जहां से वापस अपने अपने चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से महमूद खां, सेराज खां, आजम अशर्फी, इलियास मोनू, सलीम अहमद सब्बू, इकराम खान, तबरेज, अशर्फी, एजाज सलमानी, मो. साकिब, परवेज अंसारी आदि शामिल रहे। जुलूस का संचालन मुहम्मद असलम खान ने किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Share Now...