Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरछात्रों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की दिलाई गई शपथ

छात्रों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समस्त छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश पाठक ने शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी मनोज कुमार दुबे ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया व सभी को जागरूक कर प्रेरित करने पर बल दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत कुमार मिश्र, डॉ. नेहा कन्नौजिया, कुसुम कुमारी तथा कर्मचारी अजय सिंह, मंगला प्रसाद, मनोज कुमार एवं अजीत कुमार रहे। प्राचार्य ने आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।