Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरसाजिश रचकर करीबियों ने ही की थी रवींद्र की हत्या, दो गिरफ्तार

साजिश रचकर करीबियों ने ही की थी रवींद्र की हत्या, दो गिरफ्तार

  • एक माह पूर्व लापता व्यक्ति के शव के अवशेष व वस्त्र मध्य प्रदेश के रीवां से बरामद
  • अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमों की संभावित स्थानों पर जारी
  • सूदखोरी बनी कारण, करीबियों के कर्ज पर लगातार बढ़ा रहे थे ब्याज

जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी के गोपालापुर गांव निवासी एक माह से लापता रवींद्र नाथ पाठक की उसी दिन हत्या कर दी गई थी। अथक प्रयास के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को राजफाश कर दिया। आरोपितों की निशानदेही पर मध्य प्रदेश के रीवां से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष व कपड़े बरामद कर लिए। सूदखोरी हत्या का कारण बनी। दिए गए कर्ज पर ब्याज लगातार बढ़ाए जाने से आजिज आकर करीबियों ने ही साजिश रचकर उनका काम तमाम कर दिया था।
घर पर अकेले रहने वाले रवींद्र नाथ पाठक गत 29 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने रवींद्र नाथ पाठक का पता लगाने के लिए थाना पुलिस के साथ ही स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया था। महीने भर के अथक प्रयास के बाद अहम साक्ष्य हाथ लगने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसी गांव के अनिल कुमार मौर्य उर्फ पर्वत और मीरगंज के भोगीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव को गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को एनएच-30 प्रयागराज-रीवां (मध्य प्रदेश) मार्ग पर रीवां के मनगवां थाना इलाके में झाड़ी से रवींद्र नाथ पाठक के शव के अवशेष खोपड़ी व अस्थियाें के साथ ही कपड़े आदि भी बरामद कर लिए।