Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसहकारिता सदस्यता व चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न

सहकारिता सदस्यता व चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को भाजपा कार्यालय पर सहकारिता के विशेष सदस्यता अभियान के निमित्त जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राकेश सिंह अलगू रहे।

मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास में सहकारिता के महत्व को समझते हुए छह जुलाई 2021 को देश में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया। आज सहकारिता के क्षेत्र में देश में उप्र अग्रणी भूमिका में है। उन्होंने कहा एक से 30 सितंबर तक सहकारिता का ऑनलाइन या ऑफलाइन विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। ग़रीब कल्याण और अंत्योदय की कल्पना सहकारिता से साकार होगी। सहकारिता बंधुओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब उपेक्षा का समय समाप्त हो गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश के करोड़ों किसानों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, ग़रीबों, उपेक्षितों, महिलाओं के विकास का मार्ग केवल सहकारिता के माध्यम से ही प्रशस्त हो सकता है। बैठक का शुभारम्भ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई। मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व आपत्ति दर्ज करने का कार्य चल रहा है। अपने अपने बूथ की मतदाता सूची का निरीक्षण कर जो उसमें कमियां हो उसको दूर कराएं और फार्म 6 भरकर नये मतदाता बनाने का कार्य करें। मतदाता सूची सही रहेगी तो सही ढंग से वोट पड़ेगा। सही वोट पड़ने से हमारे कार्यकर्ताओं की जीत होगी। पदाधिकारी भी एक-एक बूथ पर जाएं और मतदाता सूची को ठीेक कराएं सभी कार्यकर्ता तन-मन से लग जाएं। इसमें लापरवाही होगा तो आगे चलकर नुकसान हो सकता है। मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर सांसद बीपी सरोज, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मनोज दुबे, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, राकेश शुक्ला, विजय पटेल, प्रमोद यादव, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, जयेश सिंह, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सोनकर, विजय लक्ष्मी साहू, अंजना श्रीवास्तव, पुष्पा शुक्ला, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, गुलाब सरोज, सुषमा पटेल, विनय सिंह, धीरू सिंह, उमेश तिवारी, सुनील यादव मम्मन, बृजेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।