Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसस्टेनेबल बायोटेक्नोलोजी फॉर हेल्थ केयर मैनेजमेंट पर गोष्ठी

सस्टेनेबल बायोटेक्नोलोजी फॉर हेल्थ केयर मैनेजमेंट पर गोष्ठी

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के संगोष्ठी भवन में सोमवार को ऑफिस फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स, सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में सस्टेने बल बायो टेक्नोलोजी फॉर हेल्थ केयर मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। बतौर मुख्य वक्ता आईं एएएम में प्रोफेसर हरबर्ट ग्लिटर रिसर्च ग्रुप के लीडर पद पर रहे डॉ अंशुमान मिश्र ने सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी फॉर हेल्थकेयर मैनेजमेंट की जरूरत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीमारी की जांच से ज्यादा फैलाने के रोकथाम पर ध्यान दें। उन्होंने महामारी में प्रमुख चुनौतियों और सार्वजनिक स्वस्थ प्रबंधन और जलवायु की चुनौतियों पर गौर फरमाया। सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी की आवश्यकता बताई। इस आयोजन में ईव एंडरसन की उपस्थिति रही जो कि इंडोस्कैंडिक आर्गेनाइजेशन स्वीडन के सदस्य है। अतिथियों का स्वागत प्रो प्रदीप कुमार और  संचालन प्रज्ञा एवं अनुज्ञा और धन्यवाद ज्ञापन स्मृति ने किया। इस अवसर पर प्रो.राजेश कुमार शर्मा, प्रो.मनीष कुमार गुप्ता, अभिषेक कन्नौजिया और अन्य समस्थ विद्यार्थी व सेमिनार समिति के सदस्य दीप्यमा, सीमांत, श्रेया और विष्णु उपस्थित रहे।