जौनपुर धारा, थानागद्दी। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा नाऊपुर के एक दलित बस्ती में निजी स्कूल के पास एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक वाराणसी का निवासी था। उसका विवाह नाऊपुर में दलित बस्ती की युवती से 14 माह पूर्व हुआ था। युवक ने लगभग आधी रात के आसपास फांसी लगा ली। इसकी सूचना पर दलित बस्ती के लोगों के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस जांच को लेकर कोई हाथ नहीं लगा रहा था। गांव के प्रधान प्रतिनिाfध, निजी स्कूल के प्रबंधक ने दलित बस्ती के लोगों को पुलिस जांच का भय, मुकदमा का डर बताया और आनन फानन में बिना स्थानीय चौकी पर सूचना दिए युवक के परिजनों को बुलाकर डांट डपटकर शव को दे दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Previous article


