― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeमनोरंजनसलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, पहली मंजिल पर लगी...

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, पहली मंजिल पर लगी गोली

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह 5 बजे के करीब सलमान खान के घर के बाहर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। सुपरस्टार सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इसी बीच सुपरस्टार से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह 5 बजे के आसपास सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है। माना जा रहा है कि गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। जिसके बाद मौके पर सलमान के गैलक्सी अपार्टमेंट के बहार पुलिस पहुंची है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोग बाइक पर आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 6 राउंड फायरिंग की। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि जब ये फायरिंग हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे। आमतौर पर सलमान ख़ान के घर के बाहर एक पुलिस वैन मौजूद रहती है। लेकिन अब फायरिंग के बाद दो पुलिस वैन लोकेशन पर पहुच गई हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ बांद्रा पुलिस की टीम भी लोकेशन पर पहुंची है। साथ ही फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जाएगी। मामले में मिली नई जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। जिसमें से एक गोली गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर लगी है। बता दें, सलमान खान अक्सर जिस बालकनी में आकर अपने चाहने वालों से मुलाकात करते हैं, एक राउंड बिल्डिंग की उसी दीवार पर लगी है।

Share Now...