― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर ‘सर जी’ रिलीज होते ही गुंजा बलरामपुर हाल

 ‘सर जी’ रिलीज होते ही गुंजा बलरामपुर हाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती व गणेश चतुदर्शी के पावन पर्व पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक-छात्र आत्मीय स्नेह बंधन पर अधारित बनायी गयी फिल्म ‘सर जी’ का गुरूवार को टीडीपीजी कालेज के बलरामपुर हाल में रिलीज की गयी। इस फिल्म के सभी कलाकार बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर, छात्र-छात्राएं व अभिभावक ही है। इस मौके पर किरदार निभाने वाले कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति भी दिया जिसे उपस्थित जनसमूह ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए तालियों से उत्साह वर्धन किया।

इस फ़िल्म का उद्देश्य समाज में गुरु-शिष्य सम्बन्ध को पुनर्जीवित करना है। शिक्षण व शिक्षा और आसान हो जाती है जब शिक्षक और छात्र के सम्बंध प्रगाढ़ हो जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय के कुशल शिक्षक शिवम सिंह के निर्देशन में बनी यह तीसरी फिल्म है। इस फ़िल्म की पटकथा प्रेम तिवारी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय भुआकला, सिकरारा ने लिखी है। छायांकन शिक्षक राकेश सिंह प्राथमिक विद्यालय हरीरामपुर सिकरारा का है। संगीत शीशमहल स्टूडियो जौनपुर राहुल पाठक का है। गीतकार सुषमा त्रिपाठी गोरखपुर, प्रेम तिवारी, राकेश सिंह, पुष्कर प्रधान, सीमा मिश्रा हैं। यह फ़िल्म नई शिक्षा नीति के मूल उद्देश्य से बच्चों में भाषायी कौशल विकास को केंद्र में रखकर बनी है। मिशन शिक्षण संवाद टीम के द्वारा कार्यक्रम सफलतापूर्ण आयोजित करने में श्यामिनी सिंह, सौम्या सिंह, राजेश उपाध्याय द्वारा किया गया। फ़िल्म के प्रीमियर शो में प्रबंधक तिलकधारी महाविद्यालय के अनुज धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर समर बहादुर सिंह, डॉक्टर ज्ञान देव द्विवेदी भाजपा, प्रमोद कुमार सिंह, अंजना श्रीवास्तव, अंजना सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, सतीश पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, एसआरजी अखिलेश सिंह, जनार्दन सिंह, संजय सिंह,  जितेंद्र उपाध्याय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...