जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकासखण्ड के हुंसेपुर गांव में शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी साजिद अंसारी ने गांव में खर्च हुए 1वर्ष के बजट पर एक-एक कर प्रकाश डाला तथा खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, हैंड पंप आदि समस्याओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया। ग्रामीण जो भी समस्याओं को लेकर आए उनको भी नोट कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कौशल्या देवी प्राइमरी पाठशाला हुंसेपुर का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, अध्यापक तथा अध्यापिकाओं की उपस्थिति के रजिस्टर की भी जांच की। इस मौके पर वीडियो कोऑपरेटिव रत्नेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान पति साहब लाल सियाराम यादव, प्रमोद कुमार शुक्ला, कामता प्रसाद यादव, शैलेश कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, राजेंद्र कुमार पाल, सत्य प्रकाश, संजय कुमार श्रीवास्तव सही तमाम महिला एवं पुरुष सफाई-कर्मी, आंगनवाड़ी शाहिद तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
सरकारी योजनाओं का लाभ तथा सही जानकारी जनता तक पहुंचे: अस्मिता सेन

Previous article


