जौनपुर धारा, खेतासराय। अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा शाहगंज में शुक्रवार को मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका शाहगंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए सबसे पहले मतदाता पहचान-पत्र बनवाने के लिए मोबाइल से ऐप डाउनलोड कराया और उसके पूरे प्रक्रिया के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया। इसके साथ ही साथ मतदाता सूची में नाम पंजीकृत, संसोधन व विलोपन के लिए बारकोड प्रस्तुत किया। अन्त में उन्होंने बताया कि 09 दिसम्बर तक अंतिम तिथि की स्थिति में शीघ्र ही इस प्रक्रिया को आप सब पूर्ण कर लें। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.नरेंद्र उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का मतदाता कल का भविष्य है। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ.सलीम खान, डॉ.तसनीमा, लालचन्द्र, अनुराग यादव व आफरीन मौजूद रही।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
महाविद्यालय में मतदाता जागरूक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next article

