Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसमूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

समूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

जौनपुर धारा, खुटहन। मोबारकपुर गांव में कई समूहों को जोड़कर बनाए गए जय बजरंगबली ग्राम संगठन का गठन गुरुवार को बतौर अतिथि मिशन प्रबंधक ऋषि मिश्रा की मौजूदगी में समारोह आयोजित कर किया गया। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर आम सहमति से महिलाओं को आसीन कराया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाएं जागरूक ही नहीं वरन वे आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। देश की आधी आबादी तरक्की करे इसको लेकर सरकार ने भी तमाम योजनाएं संचालित की है। घर पर हथकरघा उद्योग चालू करने पर सरकार 30 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मुहैया करा रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव में बनाए गए विभिन्न समूहों को जोड़कर अब एक ग्राम संगठन बनाया जा रहा है। इससे सबसे बड़ा लाभ होगा कि गांव के सभी समूहों की महिलाएं साथ बैठ एक दूसरे के गुणों का आदान प्रदान कर सकेंगी। इससे वे आपस में ही कई तरह को रोजगार परक प्रशिक्षणों को आसानी से सीख जायेंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल साहब यादव, प्रीती चतुर्वेदी, प्रमीला, ऊषा, वर्षा, पूनम यादव, राधिका, शीला, संजू आदि मौजूद रहीं।