Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसमीक्षा बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

समीक्षा बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि साक्षी का परीक्षण निश्चित तौर पर कराया जाए, उन्होंने कहा कि पुराने वाद जिसमें गंभीर प्रकरण है उसे टारगेट कर निस्तारण कराया जाए, विशेष तौर से पाक्सो के मामलों पर ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा तालाब, पोखरा, खलियान से संबंधित वादों को चिन्हित कर निस्तारित किए जाए। राजस्व के पुराने वाद विशेषकर पट्टे के वादों को चिन्हित कर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय में लंबित स्टेट के वाद अलग कर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया जाए। चकबंदी के रूल 9 के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पारदर्शी पूर्वक निस्तारण कराए जाने हेतु डीटीडीसी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।