Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरलोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछवाया : बीपी सरोज

लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछवाया : बीपी सरोज

  • सांसद ने प्रेस कांप्रâेंस कर गिनाई उपलब्धियां

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर में स्थित गेस्ट हाउस में सांसद बीपी सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहाकि 9 साल में मोदी सरकार ने जितना काम किया है उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरे देश में चौमुखी विकास हो रहा है और देश की सीमा सुरक्षित हैं। गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 तक पूरे प्रदेश में 7 एम्स थे। जबकि 2014 से अब तक 15 नए एम्स बनवाए गए। इसके अलावा मोदी सरकार बहन बेटियों को शौच के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए करोड़ों इज्जत घर बनावाया। 12 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने का काम किया। करोना काल जहां दुनियां त्राहि त्राहि कर रही थी वहीं भारत सरकार ने गरीबों को मुफ्त में राशन बंटवाया। अपने 4 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मैंने अपने 4 साल में पूरे लोकसभा में सड़कों का जाल बिछा दिया। इसके अलावा कई पुलो का निर्माण कराया। रेलवे लाइन के ऊपर तमाम ओवर बृज पास करवाया। इस दौरान मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामबिलास पाल, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, इंद्रेश तिवारी, राज कृष्ण शर्मा, जयानंद चौबे, डा. केवला प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।