Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरसमाज के नवनिर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक -बीएसए

समाज के नवनिर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक -बीएसए

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर्व पर हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिक्षा विभाग के मुखिया डॉ. गोरखनाथ पटेल क्षेत्र के डीहअशरफाबाद स्थित कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के सम्बोधन के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पटेल ने समाज के नवनिर्माण के लिए शिक्षा में जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने अपने सम्बोधन में देश की एकता और अखंडता के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में सतीश सिंह और डा. रणंजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने सामुदायिक सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व देश के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से संबंधित झांकी निकालने के साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही अब तक हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के अलावा सामुदायिक सहयोग के लिए अरूण कुमार सिंह, राजित राम मौर्य व राधेश्याम यादव को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पटेल द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा आगन्तुकों का स्वागत किया गया। संचालन दुष्यंत मिश्र ने किया। इस दौरान सुधाकर सिंह, संजय सिंह, अनुराग समेत विद्यालय परिवार के लोग और बच्चे मौजूद रह। इसी कड़ी में कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ने भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।