जौनपुर धारा,खुटहन। अशरफगढ़ सेंवई नाला के पास कृष्णा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से माईसेम सीमेंट उतारने आये ट्रक को जिले के अधीकृत सप्लाई एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उनका आरोप है कि जिले भर में इस ब्रांड का सीमेंट थोक में देने का अधिकार सिर्फ हमारे पास है। ट्रक पर लदे सीमेंट को अवैध बताया। वहीं अपनी सफाई में दुकानदार ने बताया कि यह सीमेंट वह सीधा प्रयागराज में संचालित कंपनी से मंगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अशरफगढ गांव निवासी राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू गांव की बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालित है। गुरुवार को एक ट्रक से 316बोरी माईसेम सीमेंट मंगाया था। जिसे गोदाम में रखने की तैयारी चल रही थी। तभी वहां जिले के अधिकृत थोक सप्लायर संजय नर्सरियां पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक से पास और बिल मांगा। जिसे देख उन्होंने सीमेंट अवैध बताते हुए थाने पर फोन मिला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंपनी के नियमानुसार सीमेंट अपने जिले के डीलर से ही लिया जाना चाहिए। इसे दूसरे जिले से मंगाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सप्लाई एजेंट के आरोप पर सीमेंट लदे ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में

Next article

