― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरसपा कार्यालय पर मनायी गयी महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती

सपा कार्यालय पर मनायी गयी महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले की जयंती जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनाई गई। डा. पाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माहत्मा ज्योतिराव फुले ने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया थर जिसमें उन्होंने महिलाओं व पिछड़े और अछूतों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना बाल विवाह का विरोध विधवा विवाह का समर्थन करना रहा। फुले समाज की कुप्रथा अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में स्त्रियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। उन्होंने अपने धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका बनी थी। जंयती में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, दीपचंद सोनकर, राम पारस रजत, राजेन्द्र टाईगर, राहुल त्रिपाठी, सैयद आरिफ, रुक्सार अहमद, अनवारुल हक, दीपचंद राम, राजकुमार बिन्द आदि उपस्थित रहे। संचालन निवर्तमान महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Share Now...