Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपाईयों ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

सपाईयों ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के निर्वतमान जिलाअध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल के अध्ययता में मासिक बैठक एवं नवनियुक्त प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव, राजेश यादव, शुशील दूबे, लकी त्रिपाठी, राजकुमार सरोज, श्याम प्रकाश सरोज, राजकुमार सरोज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितने भी साथी को संगठन में जिम्मेदारी दी है। निश्चित रूप समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं कहा सभी को अपने वोटर लिस्ट को देख करते रहिए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र करके बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवा दिए।भाजपा ने बेईमानी करके चुनाव जीता। समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकजुटता से परेशान और डरी हुई है। मतदाता सूची में धांधली पर ही उसका भरोसा रह गया है। फर्जी मतदान के सहारे वह चुनाव जीतने की साजिश कर रही है और मतदाता सूची में बडें पैमाने पर गड़बड़ियां करने का काम कराते आ रहे है। तो पूरे प्रदेश में मतदान के समय क्या स्थिति होगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। बैठक में मुख्यरूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, हिरालाल विश्कर्मा, इर्शाद मंसूरी, संजय सरोज, राजकुमार बिन्द, साजिद अलीम, मेवालाल गौतम, दिनेश फौजी, अजमत अली, सोचनराम विश्कर्मा, रामू मौर्या, राजेन्द्र यादव, लक्ष्मी शंकर यादव आदि बैठक का संचालन राजेन्द्र टाइगर ने किया।