Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है : रामशंकर दास...

सन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है : रामशंकर दास वेदांती

  • भागवत मंच पर हुआ कई प्रदेश के संतों का जमावड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सन्तों के आगमन से ही स्थान धन्य हो जाता है। लोग सन्त के दर्शन से जीवन की दुविधा का अंत हो जाता है। यह बातें रामशंकर दास वेदांती ने भगवान परशुराम की तपोस्थली में बाबा परमहंस के आश्रम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में कही। कार्यक्रम में अन्य स्थानों से सन्त के अलावा कैसरगंज से भाजपा के सांसद तथा कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी आये।

व्यास गद्दी से बोलते हुए महाराज ने कहा कि भगवान की कथा में आज जमैथा गांव की यमदग्नि ऋषि की धरती का दर्शन कर सभी को अयोध्या का अहसास हुआ। इतने सन्तों ने भगवान की कथा में शामिल होकर अपने को धन्य किया। आज की कथा में उपेंद्र दास महाराज बेगूसराय बिहार, सन्त दयाराम दास महाराज गुजरात, अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सन्त रामदास महाराज, डॉ. मिथिलेश नन्दनीशरण जी महाराज,महामंडलेश्वर गिरीश दास महाराज,महंत शशिकांत दास जी महाराज, महंत बृजमोहन दास महाराज तथा श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास सहित अन्य सन्तों ने अपने शब्दों से सभी को भगवान की महिमा बताया। मंच पर पहुंचे सांसद कैसरगंज व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सभी सन्तों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य देखकर ह्रदय भक्ति भाव के भर गया। मंच पर सांसद तथा सन्तो का जीएसटी आयुक्त मथुरा डॉ. शिव आसरे सिंह, उद्योगपति व भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, डॉ. विनोद प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, डॉ. बृजेश सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात परमहंस आश्रम के सन्त राजनदास महाराज ने सभी सन्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमर सेन यादव, अरविंद सिंह, रामहित निषाद, मुलायम यादव, गाधर शुक्ला, संजय शुक्ला, राजदेव शुक्ला, आनद सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही।