Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनघर से बाहर आए फहमान खान, सुम्बुल ने किया kiss

घर से बाहर आए फहमान खान, सुम्बुल ने किया kiss

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’TRP की रेस में कमाल कर दिखा रहा है। और इसका पूरा श्रेय कंटेस्टेंट्स में होने वाली लड़ाइयों और ड्रामे को जाता है। घर के अंदर सबके बीच जिस तरह की चीजों पर लड़ाइयां हो रही हैं, उन्हें देखकर तो कभी-कभी हंसी आती है। पिछले दिनों जो घर में ड्रामा हुआ, पहले अर्चना की लड़ाई धनिया पत्ती पर और फिर टीना और शालीन की लड़ाई सुम्बुल से, क्योंकि एक्ट्रेस के पापा ने दोनों को बुरा-भला कहा। हालांकि वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सबकी जमकर क्लास भी लगाई, लेकिन यह मामला कुछ शांत होता दिख नहीं रहा। एक चीज इस हफ्ते घर में अच्छी यह हुई कि सुम्बुल के बेस्टफ्रेंड और ‘ब्रो’ फहमान खान शो में दो दिन के लिए आए। सलमान खान से रूबरू भी हुए, और इसी बीच सुम्बुल के चेहरे पर भी मुस्कुराहट लौटी। शुरुआत में ही बता दिया गया था कि फहमान खान की एंट्री शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट तो हो रही है, लेकिन वह केवल दो दिन के लिए घर के अंदर आएंगे। अब दो दिन बाद जब फहमान खान घर से बाहर आए तो सुम्बुल के लिए यह ‘गुडबाय’ कहना काफी इमोशनल रहा। दोनों का किस भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फैन्स को इनकी बॉन्डिंग से ज्यादा रोमांटिक दोस्ती पसंद आ रही है। सलमान खान शुक्रवार के वार पर सभी को बताते हैं कि फहमान खान शो में कुछ पल के मेहमान थे। हालांकि, वह बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आए जरूर, लेकिन वह बने नहीं। फहमान खान के अब घर से बाहर जाने का भी समय आ गया है। और यह बात सुनकर सुम्बुल इमोशनल हो जाती हैं।