Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसतगुरु माता ने संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का किया उदघाटन

सतगुरु माता ने संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का किया उदघाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन कर कमलों द्वारा रविवार को निरंकारी कॉलोनी में संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का उदघाटन किया गया जिसका संचालन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के अंतर्गत किया जा रहा है। यह जानकरी देते हुए मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने आगे बताया कि मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है जिसका परम लक्ष्य स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण को बढ़ावा देना है। इस मुहिम में वह निरंतर कार्यरत है। संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी हेल्थ सेंटर का आरम्भ सन 1975 में डॉक्टर अमरनाथ द्वारा किया गया था। तब से लेकर अभी तक इस हेल्थ सेंटर से लाखों लाभान्वित हो चुके है। वर्तमान समय में जिसका नवीनीकरण करके अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है ताकि मरीजो का उपचार उचित प्रकार एवं बेहतर रूप से किया जा सके। सतगुरु माता ने अपने पावन प्रवचनों में फरमाया कि इतने वर्षो से सभी द्वारा निरंकारी डिस्पेंसरी की जो सेवाएं प्राप्त की जा रही थी अब वह हेल्थ सेंटर के नाम से सम्बोधित की जायेगी जिसमें पूर्णत: सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहाकि जो भी इस सेंटर में आये वह इस भाव से आये कि निरंकार ने हमें जो यह शरीर दिया है उसकी संभाल करते हुए इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करे और स्वस्थ होकर जाये। निरंकारी हेल्थ सेंटर में मरीजो के उपचार हेतु विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ई.सी.जी. लैबोरेट्री, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, आई सेंटर, दंत सेंटर, होम्यौपैथी, कायरोप्रैक्टीक इत्यादि मरीजो हेतु उपलब्ध करवायी गयी है। साथ ही इस सेंटर में योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टर जैसे सर्जन, अल्ट्रासाउंड, शिुशु रोग विशेषज्ञ, स्कीन रोग विशेषज्ञ, ई. एन. टी. विशेषज्ञ, हडिडयों के चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक, रेडियोलोजिस्ट, फिजिशियन इत्यादि विशेषज्ञ रोगियो के उपचार हेतु उपलब्ध होंगे।