Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी आदित्य 17 वर्ष पुत्र मनोज अपनी मां सीमा को बाइक से लेकर मलिकानपुर अपने ननिहाल जा रहा था। वह जैसे ही बाबागंज बाजार में पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार किशोर अपनी मां को लेकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने आदित्य 17 वर्ष पुत्र मनोज निवासी बीरबलपुर थाना को मृत घोषित कर दिया। मां सीमा को हल्की चोटें आई हैं उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।