जौनपुर धारा, सुइथाकला। महज बारह घंटे में क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जहां बाइक की टक्कर में एक महिला सवार घायल हो उठीं वहीं रूधौली बाजार में कार और पिकप आपस में भिड़कर पलट गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। उधर घायल बाइक सवार महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त राजमार्ग पर सुइथाकलां मोड़ के पास शुक्रवार को जहां आमने-सामने बाइक की टकराव में सुइथाकला गांव निवासी शीला पत्नी सियाराम बुरी तरह से घायल हो गयी। गुरुवार की रात सूरापुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर यूपी 62डब्ल्यू 9990 और इंजन लादकर लखनऊ जा रही पिकअप यूपी 32एफएन 5056 आपस में भिड़कर पलट गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोगों में से किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी सवार सुरक्षित रहे। जबकि उधर बाइक सवार घायल महिला स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दी गई।
― Advertisement ―
सड़क हादसे में कहीं घायल तो कहीं पलटे वाहन

Previous article
Next article

