Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरवीर सपूतों की गाथा से रूबरू हुए बच्चे

वीर सपूतों की गाथा से रूबरू हुए बच्चे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सपूतों के गाथाओं से वहाँ के बच्चे रूबरू हुए। समूचा परिसर जोशो-खरोश से लबालब हो गया। काकोरी कांड का जिक्र करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने घटना पर प्रकाश डालते हुए देश प्रेम की भावना से लोगों को लबालब कर दिया। प्रवक्ता धर्म देव शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए अपने विचार रखे। इसी कड़ी  में ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय स्तर पर देश के गुमनाम शहीदों के स्मारकों के निर्माण के लिए बच्चों द्वारा लाई गई मिट्टी एकत्रित की गई। संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राम बख्श सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, विनय तिवारी, संतोष कुमार, मनीष, सुरेश उपाध्याय, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।