Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित कानामऊ गांव के समीप बाइक की आमने-सामने हुए भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर कुसमहां बडेरी गांव निवासी 26वर्षीय उत्तम यादव पुत्र राम असारे यादव बुधवार की सुबह घर से बाइक से अपने रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे ही कानामऊ गांव समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देकर एम्बुलेंस की मदद स्ो इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके पर पहुचें परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।