Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव के समीप सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई माधोपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र चन्द्रभान सोमवार की रात बाइक से शाहगंज से घर जा रहें थे कि अयोध्या मार्ग स्थित ताखा पश्चिम गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।