- पत्रकार वार्ता में बोले आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष
जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिसिया राज चल रहा है। सच बोलने वाले को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है या उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाता है। योगी शासन में विपक्षी माफियाओं को अधिकारियों की मिलीभगत से चुन चुन कर मारा जा रहा है जबकि चहेते माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। उक्त बातें आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन के दौर में आम आदमी से लेकर सच दिखाने वाले मीडियाकर्मी, सच बोलने वाले अधिकारी एवं निर्दोष नागरिकों को मुलजिम बना कर उनका हाफ इनकाउंटर या फुल इनकाउंटर या गैंगस्टर लगा कर झूठी वाह वाही और तमगा हासिल कर रही है। यह कार्रवाई केवल सच बोलने वाले विपक्षी दलों के लोग या सच बोलने वाले अधिकारी या सच दिखाने वाले मीडिया कर्मियों को निशाना बनाकर किया जा रहा है जब कि सत्ता में बैठे बृजभूषण के खिलाफ, कन्नौज के सांसद सुब्रमण्यम या शासन के कोई भी चहेते अधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं होती है। गाजियाबाद में 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया लेकिन चहेते होने के कारण उनको क्लीन चिट दे दिया गया। कानपुर के अनंत देव को क्लीन चिट दे दिया गया इनके सारे अफसर पाक साफ हैं केवल विपक्षी दलों के लिए इन लीगल एनकाउंटर और बुलडोजर तैयार खड़ी रहती है। जिले के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां की सड़कें बद से बदतर हो चुकी हैं तथा यहां की जनता जाम की समस्या से जूझ रही है एवं तीसरी प्रमुख समस्या है कि रविवार को अस्पताल के डॉक्टर छुट्टी मनाने के लिए गंतव्य स्थानों के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में अगर कोई एक्सीडेंटल केस होता है तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को लेकर आजाद अधिकार सेना जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराएगा।



