Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदीप जायसवाल चुनें गयें रामलीला समिति के अध्यक्ष

संदीप जायसवाल चुनें गयें रामलीला समिति के अध्यक्ष

  • कलक्टरगंज फड़ पर खुली बैठक में निर्वाचित

जौनपुर धारा, शाहगंज। ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में पूर्व महामंत्री फिरतू राम यादव संरक्षक सीताराम अग्रहरि आदि की मौजूदगी में सर्वसम्मति व ध्वनिमति से संदीप को अध्यक्ष चुना गया। मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर नये दायित्व हेतु बधाई दी।

बैठक के दौरान कुल दस लोगों ने अपना नाम प्रस्तुत किया था। गहमागहमी के बीच प्रस्ताव व समर्थकों के समर्थन के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के उपरांत मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पौने दो सौ वर्ष पुराने समिति की मर्यादा को अक्षुण्ण रखने हेतु प्राणप्रण से योगदान का प्रयास रहेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श पर चल समिति की परम्पराओं को मजबूती के साथ निभाने का पूरा प्रयास होगा। समिति के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग से आगामी मंचन को बहुआयामी रुप से प्रस्तुत किया जायेगा। समिति के सांस्कृतिक धरोहरों, धार्मिक मान्यताओं, पुरातन परम्पराओं को आदर्श रुप से स्थापित करने का प्रयास होगा।